पूजा घाटो को बिजली की टिमटिमाती लडियो और बंदनवारो से सजाया गया, चीनीमिल का तालाब दूल्हन की तरह सजा
शहर के चीनी मिल परिसर और फुलवरिया रोड पर मेले जैसा माहौल,
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। विश्व कांत त्रिपाठी
सूर्य उपासना का पर्व छठ पर शुक्रवार को पूरे क्षेत्र मे होली दिवाली जैसी माहौल देखने को मिल रहा है वृतियों ने पूरे दिन वृत रखने के बाद यहाँ साम को अस्त होते हुये सछर्य को जलदान किया गया। वृतियों ने रंगबिरंगे परिधान धारण कर वृतोपरांत छठ मैय्या के गीतो को गाते हुये बैण्डबाजों के साथ महिला पुरुष नदी घाटों पर पहुंचे और विधिवत पूजन-अर्चन कर अस्त होते सूर्य को अर्घ देकर मनोती मांगी।
महिला तथा पुरुष 36 घंटे का निर्जला ब्रत कर भगवान भास्कर का पूजन अर्चन जलदान किया।

इसे लेकर भोजपुरी समाज सहित अन्य श्रद्धालुओ में खासा उल्लास देखा गया सूर्य उपासना का पर्व अस्त होते हुए सूर्य को जल देने के साथ शुरू होकर मनाया जा रहा है इसमें महिलाएं तथा पुरुष शुक्रवार को व्रत रख अस्त होते सूर्य को जल देकर भगवान भास्कर की उपासना कर अगले दिन आज 21 नवंबर को सूर्योदय से पूर्व जल में खड़े होकर सूर्य की उपासना के बाद आज सूर्य्य भगवान को अर्घ्य दिया तथा मनवांछित इच्छा पूर्ति के लिए भगवान भास्कर से मनौती मांगीं दुनिया के साक्षात भगवान भास्कर लोगों को इच्छा फल देते हैं सूर्योदय होते ही दुनिया की व्यवस्था का संचालन शुरू हो जाता है और अस्त होते ही सारी व्यवस्था रात्रि के सन्नाटे में चली जाती है लोगों का मानना है कि अगर कहीं साक्षात ईश्वर है तो वह भगवान भाष्कर की गोद मे यह आज छठमैय्या की पूजा भोजपुरी भाषाई लोगों सहित स्थानिय लोगो की आस्था का संगम देखने को मिला यहाँ अनेकता मे एकता समेटे छठमैय्या का पर्व बडे ही हर्शोल्लास से मनाया गया है, इसमें विभिन्न प्रकार के पकवान विभिन्न प्रकार के फल ईख,हरी अदरख,हरी हल्दी, सिंघाड़ा, गन्ना, हरा नारियल सहित मौसमी फल व विभिन्न प्रकार के मिष्ठानो से पूजा की गयी है।

वही नव विवाहित जोडों तथा बच्चौं ने बढ़-चढ़कर इस त्यौहार मे हिस्सा लिया घरों में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं बैंड बाजा तथा ढोल नगाड़ों के साथ लोग सिर पर डाला-डलवा तथा सूप रखकर नदियों तथा तालाब के किनारे और कृत्रिम रूप से बनाए गए तालाबों में घंटों खड़े होकर श्रद्धालु पुत्र की कामना, धन एश्वावार्य, सुखसमृद्धि व सम्मपन्नता की प्रात्ति हेतु सूर्य भगवान की पूजा कर उन्हे प्रसन्न करते हैं।
यहाँ तहसील क्षेत्र के फुलवरिया रोड,पटिहन,शारदा नदी तट,बजाज चीनीमिल परिसर सहित,श्रीनगर,पटिहन, सुमेरनगर, घोला, सहित दर्जनो भोजपुरी भाषी कालोनियों और गांवो मे पूर्वांचल. के लोग निवास करते हैं जहाँ इस पर्व का महत्व और बढ जाता है।
छठ पूजा स्थल पर सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव आनंद, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, सभासद निर्भयनरायण सिंह,विजय गुप्त,डा0रवीन्द्र सिहं,वीटू शुक्ला,आर डी राय,प्रमोद कनौजिया, कमलेश राय,कामरेट आरती राय, सहित हजारों की संख्या में छठ पूजन उपासक,व श्रद्धालू मौजूद रहे




