उत्तराखण्ड

चारधाम पूजा-: आज खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट,इस तरह से की जा सकेगी पूजा,मां यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम को आज होगी रवाना।।

उत्तरकाशी ।
देव भूमि की पवित्र चारधाम यात्रा की शुरुआत आज अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर शुक्रवार 14 मई को यमुनोत्तरी धाम के कपाट के विधि विधान के साथ खोले जाने के साथ प्रारंभ हो जाएगी लेकिन इस यात्रा में कोई भी श्रद्धालु शामिल नहीं हो सकेंगे सिर्फ मंदिर के पुजारी एवं कमेटी के ही लोग पूजा अर्चना कर सकेंगे। यमुनोत्तरी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्तरी धाम के लिए रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)हॉकी से धुना था दो युवकों को.एक आरोपी गिरफ्तार।।

मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्तरी तक जाएगी। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्तरी मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल होंगे। इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है।

Ad
To Top