अल्मोड़ा

चम्पावत-:पुलिस ईश्वरको रूपमा तपाईंको लागि आएको छ,धेरै धेरै धन्यवाद,बुधवार से भूखे बैठे नेपाली नागरिकों को पुलिस ने कराया भोजन।

-मिशन हौसला जीतेंगे जंग

चम्पावत पुलिस ईश्वरको रूपमा तपाईंको लागि आएको छ। धेरै धेरै धन्यवाद।

बीते रोज से लगातार हो रही तेज बरसात के बीच नेपाली श्रमिक खाना नहीं बना पा रहे थे जिसको देखते हुए चल्थी चौकी के उप निरीक्षक ने पुलिस मैस से खाना बनाकर बीते रोज से बैठे 10 परिवारों को भोजन कराया इससे जहां नेपाली श्रमिकों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया वहीं पुलिस ने उनको 10 दिन का राशन आदि भी उपलब्ध कराया।

मिशन हौसला के तहत चौकी चल्थी के उप निरीक्षक हेमंत कठैत कंटेंटमेंट जोन के निरीक्षण व जन जागरूकता कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी चल्थी क्षेत्र के ग्राम सिंयाडी के निकट सड़क के किनारे अत्यंत जर्जर स्थिति में निवासरत श्रमिकों के एक ,डेरे में आवश्यक पूछताछ हेतु रुकने पर पाया कि उक्त स्थान पर श्रमिकों के कुल 04 परिवार के लगभग 12 व्यक्ति(महिला/पुरुष/ बच्चे) निवासरत हैं। उक्त सभी श्रमिक नेपाली मूल के हैं और विगत कुछ समय से चल्थी क्षेत्र में दैनिक श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं इस बीच लॉकडाउन के कारण अपने घर भी वापस नहीं जा पा रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू कारण निर्माण संबंधी कार्यों में कमी आने से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इसके अतिरिक्त उक्त श्रमिकों के पास भोजन हेतु कुछ ही दिन का राशन शेष था।
बुधवार प्रातः से हो रही तीव्र वर्षा के कारण सूखी लकड़ियों के न होने के कारण उक्त श्रमिक परिवार भोजन नहीं बना पाने के कारण भूखे ही बैठे थे। उक्त श्रमिकों के द्वारा बताई गई उक्त समस्या के देखते हुए चौकी चल्थी पुलिस कर्मचारियों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए तत्काल चौकी चल्थी पुलिस मैस में श्रमिक परिवारों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर उक्त श्रमिक परिवारों को भोजन कराया गया। साथ ही चौकी चल्थी के सभी कर्मचारियों द्वारा अपने निजी व्यय से उक्त चारों परिवारों को 10 दिवस का राशन व रात्रि के भोजन पकाने के लिए सूखी लकड़ियों की व्यवस्था भी की गई।

Ad
To Top