देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के मात्र 19 पॉजिटिव केस मिलने के साथ आज राज्य में इस संक्रमण से अब तक 341452 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 52 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है साथ ही अब भी 623 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं सबसे राहत भरी खबर या रही थी आज किसी भी हॉस्पिटल से कोई दुखदाई खबर नहीं आई।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत ,नैनीताल तथा उत्तरकाशी ऐसे जनपद है जहां पर आज कोई भी कोरोना से संक्रमित मरीज नहीं मिला जबकि आज चमोली में एक देहरादून में छह हरिद्वार में चार पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में एक रुद्रप्रयाग में चार टिहरी गढ़वाल में 1 तथा उधम सिंह नगर में मात्र एक संक्रमित मरीज पाया गया जिससे आज राज्य में कुल 19 लोगों में यह संक्रमण के लक्षण मिले है। ऐसे राज्य में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिर रहा है यह एक राहत भरी खबर है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना बहुत जरूरी है नहीं तो तीसरी संभावित लहर में परिणाम नुकसानदेह हो सकते हैं।






