उधमसिंह नगर
पुलिस ने यहां चल रही नकली सीमेंट की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनी का टैग लगाकर सीमेंट को कई जगहों पर उंची कीमत पर बेचा करते थे।
ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर द्वारा रुद्रपुर व उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार नकली सीमेन्ट के निर्माण एवं विक्री की सूचना पर ऐसे लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए एसओजी ऊधम सिंह नगर को निर्देशित किया गया था। प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना गदरपुर क्षेत्र में बड़ा खेडा को जाने वाले रास्ते पर घसिया के पास विशाल बत्रा की बन्द पड़ी राईस मिल में कुछ लोग मिलकर नकली सीमेन्ट बना रहे हैं।

इस नकली सीमेन्ट में अल्ट्राट्रेक कम्पनी का टैग लगाकर उसे आस-पास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर चैकी महतोष मोड से उ0नि0 अनिल चैहान व कांस्टेबल नरेन्द्र कन्याल के साथ एस0ओ0जी0 टीम के प्रभारी कमलेश भट्टट द्वारा गदरपुर से पूर्व महालक्ष्मी धर्मकाटे के सामने से बड़ा खेडा रोड भैसिया गदरपुर में विशाल बत्रा की बन्द राईस मिल में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान नकली सिमेन्ट का निर्माण करते हुए नारायणपुर दोहरिया निवासी राकेश पाल, शमशान घाट के पास बन्नाखेडा बाजपुर, निवासी प्रेम शंकर और ग्राम रसूलपुर थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 निवासी मौ० ईसलाम उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया गया।
ये तीनों ग्राम प्रधानों को भी मनरेगा योजनाओं में प्रयोग करने हेतु 330 रुपये प्रति कट्टे के हिसाब से नकली सिमेन्ट उपलब्ध कराते थे आस-पास के कई लोगो को इनके द्वारा सस्ते दामों में नकली उपलब्ध कराया गया है। उक्त प्रकरण में राईस मिल स्वामी विशाल बत्रा की भूमिका की जांच की जा रही है। उक्त प्रकरण में अल्ट्राट्रैक कम्पनी के सीनियर मैनेजर संजय शर्मा को वाक्यात से अवगत करा दिया गया है जिनकी टीम जाँच हेतु थाना गदरपुर पहुंच चुकी है।
मौके पर स्टार्टर, रोडी तोडने वाली इलैक्ट्रीक मशीन, 2 सूपडी, बडा इलेक्ट्रानिक कांटा, 12 नुकीली कुन्डिया, छलना बडा 1, डर्मी मय स्टैन्ड 1, बाल्टी 2, फावड़ा 1 व रोडा सिमेन्ट के अधखुले कट्टे 213, करीब 100 कट्टे खुला नकली सिमेन्ट, 290 खाली कट्टे अल्ट्राटेक सिमेन्ट, 17 खाली कट्टे एसीसी सुरक्षा पावर, 108 कटे-फटे कट्टे, 750 कटटे सिमेन्ट निर्माण हेतु प्रयुक्त राॅ मटैरियल के बरामद किये। इसलाम उर्फ भूरा के पास से एक थैला बरामद किया जिसमें राकेश पाल के आधार की छाया प्रति, माल की पर्ची के अलावा मेरठ, अलवर, राजस्थान, कानपुर आदि से खरीदी गयी राख व राॅ मटैरियल जिसकी कीमत लगभग साढ़े 9 लाख के बिल बरामद हुए।
इसके अलावा दो रजिस्टर भी बरामद हुए जिनमें इनके द्वारा दोराहा, बाजपुर, बन्नाखेडा, गदरपुर, स्वार, कनौरा आदि स्थानों पर लगभग 30 लाख की नकली सिमेन्ट 350 रु प्रति कट्टे के हिसाब से बेची जा चुकी है।
इस मामले मे तीनों के विरुद्ध थाना गदरपुर में FIR NO-207/2021 धारा 420/467/468/471 भादवि व 63/65 कापी अधिनियम व 103/102 व्यापार और पाण्य वस्तु चिन्ह अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।




