हल्द्वानी
वन उपज तस्करों ने प्रयोग तो वन तस्करी में पहली बार बड़ा सोच समझकर किया था लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक समय रहते लग गई जिसके चलते वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से बिरोजा को लेकर जाते हुए एक वाहन को पकड़ा ।
प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी डिवीजन कुंदन कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बिरोजा (लीसा) को तस्कर चिप्स बनाकर इसकी तस्करी कर रहे है पुख्ता जानकारी एकत्र करने के बाद वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद टांडा वन विभाग बैरियर पर छकाता रेंज हल्द्वानी वन प्रभाग तथा टांडा रेंज तराई केंद्रीय वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक संख्या UK 02CA 1616 को अवैध रूप से रोज़िन को लेकर जाते हुए पकड़ा। वन विभाग की टीम ने जब वाहन की जांच की तो उसमें लगभग 90 क्विंटल अवैध रोजिन 40 ड्रम व 93 बैग में रखे हुए पाये गए जिसकी कीमत लगभग ₹637200 (छः लाख सैंतीस हज़ार दो सौ रुपए) है। वन विभाग की टीम ने चालक से उक्त रोज़िन के परिवहन हेतु कोई भी वैध कागजात मांगे तो वाहन चालक कोई भी कागज नहीं दिखा सका इस पर छकाता रेंज, हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम, 1927 एवं उत्तराखंड इमारती लकड़ी और अन्य वन उपज का अभिवहन नियमावली-2012 की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया है।
वाहन को पकड़ने वाली टीम में वन क्षेत्राधिकारी छकाता नवीन रौतेला, वन क्षेत्राधिकारी टांडा अजय लिंगवाल, वन दरोगा इंद्र लाल आर्य , हुकम राम , धर्मपाल टम्टा, गोपाल दत्त पांडे वन दरोगा, सुरेंद्र सिंह, वन आरक्षी मनोज कुमार मेलकानी, वन दरोगा तारा दत्त सेमवाल, वन दरोगा आदि शामिल थे।




