देहरादून
खुशियों का कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जाता है कि एक पिता अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था,हादसे का कारण मोटरसाइकिल के गड्ढे में गिरने से हुआ।
संतराम सिंह निवासी बलबीर रोड अपनी बेटी की शादी का कार्ड अपने साले विनोद कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बांटने जा रहे थे जैसे ही वे राजीव नगर कंडोली की गली में पहुंचे तभी गड्ढे में पहिया आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार विनोद कुमार की हालत तो सामान्य थी, लेकिन संतराम सिंह को काफी चोट आई थी। शनिवार को संतराम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसओ ने बताया इस संबंध में आसपास के लोगों से हादसे की तस्दीक की गई है लोगों ने बताया कि हादसा सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण हुआ था।




