अल्मोड़ा
राजकीय बालिका निकेतन बख में रह रहीं बालिकाएं के हाथों से तराशी हुई वस्तुएं इस वर्ष करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनो के व्रत का हिस्सा बनेंगी।

जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की पहल एवं युवतियों के जज्बे के बाद यहां की युवतियां अब धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनती जा रहीं हैं। उनके द्वारा विभिन्न वस्तुओं में बनायी गयी ऐपण की मांग काफी बढ़ गयी है। विगत माह जिलाधिकारी ने 15 दिवसीय ऐंपण प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए आयोजित करवाया जिसका नतीजा आज साफ दिखाई देने लगा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर बालिकाएं कई तरह की चीजों में ऐपण बना रहीं है।
राजकीय बालिका निकेतन की अधीक्षिका मंजू उपाध्याय ने बताया बच्चियों द्वारा इस करवाचौथ के लिए करवाचौथ की थालियां, छननी व करवा आदि में ऐपण की कलाकृतियां बनायी गयी हैं जो काफि सुन्दर व आकर्षक हैं। वहीं आने वाली दीपावली पर्व के लिए उनके द्वारा दीये दीपावली के लिए गमलों के अलावा कई चीजों जिनमें कपड़े, चार्ट आदि शामिल है, में भी बेहतरीन ऐंपण उकेरी गयी हैं।
उन्होने बताया कि बालिकाएं इस कार्य में काफी रूचि ले रहीं हैं साथ ही वे व्यवसायिक गतिविधियों से अपने आप को आने वाले कल के लिए तैयार कर रहीं हैं। अधीक्षिका ने बताया कि इस कार्य में उनकी क्राफ्ट अध्यापिका पूजा धौलाखण्डी व प्रीता जौहरी के विशेष सहयोग व मार्गदर्शन रहा है। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिलाये गये प्रशिक्षण से बच्चियों को ऐंपण बनाने में मदद मिल रही है। बच्चियों के बनाये गये ऐंपण अब चौघानपाटा स्थित हिलांस स्टोर में उपलब्ध रहेंगे। जिससे बनायी गयी ऐंपण को लोग खरीद सकें। इस हेतु हिलांस के स्टोर से आर्डर प्राप्त किये जा सकते हैं जिनका मोबाईल 7500052503 नम्बर है




