उत्तराखण्ड

खबर विशेष–: किच्छा में भी व्यापारियों के आपसी मतभेद उभर कर आए सामने, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन,

किच्छा ( सुरजीत कामरा)

नगर उद्योग व्यापार की नगर कार्यकारणी के चुनाव में हो रही देरी के चलते नगर के व्यापारियों के दो गुट बन गए है। एक गुट ने सोमवार को शहर के एक होटल में बैठक में आयोजन कर सर्वसम्मति बनाते हुए देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल का गठन कर कार्यकारणी की घोषणा कर डाली। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने व्यपारियों की आपसी सहमति पर महेन्द्र गोयल को अध्यक्ष, महामंत्री गौरव व कोषाध्यक्ष प्रदीप पुजारा, दुर्गेश गुप्ता को संगठन मंत्री सहित युवा देव भूमि व्यापार मंडल का अध्यक्ष जगरूप गोल्डी को मनोनीत किया। उक्त नई कार्यकारणी के गठन से पूर्व में नगर के व्यापारियों द्धारा चुनावी प्रक्रिया के बाद गठित किया गया प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, जिसका कार्यकाल कई वर्ष पहले से समाप्त हो चुका है, उनके सदस्य हस्तप्रभ रह गए। हांलाकि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सहित तमाम व्यापारी द्धारा चुनावी प्रक्रिया में कई बैठको का आयोजन कर चुके है, जो कि अभी भी जारी है, परंतु नये संगठन के गठन से पुराने संगठन के द्धारा की जा रही चुनावी तैयारी एक बार के लिए धरी की धरी रह गयी है। इस मामले में चुनावी प्रक्रिया में जुटे चुनाव अधिकारियों को कहना है कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव जल्द सम्पन्न होगें। विदित हो कि पिछले कई वर्षो से नगर में प्रातींय उद्योग व्यापार मंडल एकमात्र व्यापारी संगठन के रूप में कार्य करता आ रहा है पंरतु कुछ वर्षो से इस संगठन के चुनाव नही सम्पन्न हो पाये थे। जबकि संगठन के प्रदेश व जिला नेतृत्व सहित नगर के तमाम व्यापारी नेता नगर कार्यकारणी के चुनाव कराने के लिए पिछले कुछ माह से पूरी तरह सक्रिय होकर तमाम बैठके कर चुके थे। परंतु इसी बीच कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन में चुनावी प्रक्रिया रोक दी गई थी। उक्त मामले में संयुक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल व मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल गाबा ने बताया कि संगठन की चुनावी प्रक्रिया जारी है जिसके तहत तीन दिन पूर्व भी नगर के प्राइमरी स्कूल में एक शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 21 से 25 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाये जाने का निर्णय लेते हुए अधिक से अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाये जाने के लिए रणनीति तय की गई थी। जिसके पश्चात ही चुनाव कराकर नगर के व्यापारियों के हितो को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत संगठन बनाना लक्ष्य था। इस दौरान व्यापारियों द्धारा जीएसटी लाइसेंस, श्रम विभाग में रजिस्ट्रड व अन्य दिक्कतों के बारे में दिये गए सुझावों पर विचार करते हुए सभी व्यापार करने वालों को सदस्य बनाये जाने के लिए सरलता हेतु कुछ नियमों में बदलाव भी किया गया है। उन्होने बताया कि आगामी चुनावी बैठक 22, 24 व 25 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय प्रथम में आयोजित कर सदस्य फार्म भरे जायेगें। उन्होने बताया कि इससे पूर्व चुनावी प्रक्रिया के तहत फरवरी माह में लगभग 700 सदस्य बनाए जा चुके है। इस अवसर पर शिविर में राजेन्द्र अरेरा, गुरनाम सिंह नागी, प्रकाश गोयल, राम बाबू, महादेव अग्रवाल आदि मौजूद थे। संगठन के लोगों का आरोप है कि राजनीति के चलते एक जनप्रतिनिधि नगर के व्यापारियों में दो फाड कर अपना प्रभुत्व जमाने की गलत तरीके से कोशिश कर रहा है। बहराहाल बीते दिवस नगर के होटल नाइन में हुए नये व्यापारी संगठन के गठन से नगर के व्यापारियों बिखराव स्पष्ट नजर आ रहा है व्यापारियों में हुई आपसी गुटबाजी का आखिरकार आने वाले समय में नगर के व्यापारियों को ही झेलना पड सकता है, जिससे इंकार नही किया जा सकता।

Ad Ad
To Top