बरेली
सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही बरेली पीलीभीत रेल खंड पर विद्युत चलित ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा जिसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर डिविजन ने तैयारियां तेज कर दी हैं जिसके लिए रेलवे संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल 21 फरवरी को इस रेलखंड का निरीक्षण कर जायजा लेंगे ।
बीते वर्ष बड़ी रेल लाइन आमान परिवर्तन के बाद अब बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खण्ड (56 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ विद्युतीकृत बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खण्ड का निरीक्षण 21 फरवरी, को प्रातः 9.30 बजे से करेंगे तथा इस खण्ड पर सायं 6.00 बजे गति परीक्षण भी किया जायेगा ।
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने जन सामान्य से अपील है कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नवविद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न ही स्वयं जायें तथा न ही अपने मवेशियों को जाने दें। अब इस खंड के ओवर हेड में हाई वोल्टेज 50 हर्ट्ज करेंट प्रवाहित होगी जिस पर रेल संरक्षा आयुक्त की विशेष निरीक्षण ट्रेन 110 किमी की गति से गति परीक्षण करेगी। अब से यह रेल खण्ड विद्युतमय माना जाए ।




