नैनीताल

खबर खास–: (हल्द्वानी) ब्लॉक कांग्रेस संगठन को और दी मजबूती, हरीश अध्यक्ष तो ललित बने महामंत्री ।

हरीश अध्यक्ष तो ललित बने महामंत्री

कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी है जिसके तहत संगठन के ढांचे को और मजबूत करने के लिए बड़े बदलाव भी किए जा रहे हैं जिला, ब्लाक, नगर, एवं ग्रामीण क्षेत्र में इस संगठन को और मजबूत करने के लिए आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड, बरेली रोड में बूथ संगठन बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने की । जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के रूपरेखा तय की गई तथा संगठन की मजबूती को कैलाश दुम्का ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया की कैसे बूथ को मजबूत करके चुनाव जीता जा सकता है । बैठक में सर्वसम्मति से हरीश सिंह को बूथ अध्यक्ष और ललित चंद्र ढौढियाल को महामंत्री नियुक्त किया गया तथा उनसे आशा की गई थी वह संगठन को और मजबूती प्रदान करते हुए कांग्रेस के हित में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का, जिला महासचिव उमेश कब्डाल , जिला संगठन मंत्री दया किशन कब्डाल, हरीश बिष्ट, गिरीश सुनाल, देवा , विनोद जोशी, बृजेश कबड्वाल ,कौशल यादव, प्रकाश सुनाल समेत अनेको कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Ad
To Top