उत्तरकाशी

खबर खास-:हल्द्वानी डिवीजन के बाद अब निकला तराई पूर्वी वन विभाग के क्षेत्र में मगरमच्छ का बच्चा,डौली रेंज की टीम ने किया सफल रेस्क्यू, छोड़ा नदी में ।।

किच्छा
नदी से निकलकर जल जीव अब बरसात के बाद रिहायशी इलाकों में भी निकलने लगे हैं यहां उधम सिंह नगर के शांतिपुरी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में आए एक मगरमच्छ के बच्चे ने घर में घुसने की कोशिश की जैसे ही ग्रामीणों को मगरमच्छ की जानकारी मिली तो उन्होंने वन विभाग को सूचित कर मगरमच्छ पकड़ने की गुहार लगाई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसको नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।


वन क्षेत्राधिकारी डौली अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बीती रात्रि सूचना मिली की जवाहरनगर की एक कोलोनी में मगरमच्छ देखा गया है जो घर में घुसने का प्रयास कर रहा था सूचना के तुरंत बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया तथा टीम ने मगरमच्छ को ग्रामीण क्षेत्र से दूर उसके वास स्थल नदी में सकुशल छोड़ दिया । जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली एवं वन विभाग का आभार जताया।वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने स्थानीय निवासियों को ग्रामीण क्षेत्र में वन्य जीव देखें जाने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने का अनुरोध किया।
रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत, वन कर्मी अर्जुन भाकुनी, अमजद खान, किशन, सुरेन्द्र एवम् स्थानीय समाज सेवी, स्नैक प्रेमी सोनू कार्की मौजूद रहें।

Ad Ad
To Top