मुंबई:
अंधविश्वास में एक भाई ने अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया यह सब उस तांत्रिक की बदौलत हुआ जिसने गड़े हुए सोने को हासिल करने के लिए किसी रिश्तेदार की हत्या की बात कही जिसके बाद सोने के लालच में उस भाई ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी लेकिन सब कुछ ऊपर वाले की होनी को मानते हुए यह सब सामान्य हो गया लेकिन जब उस व्यक्ति की बेटी को अपने पिता की जेब से जब पर्ची मिली तो यह मामला खुलकर सामने आया।
हाल ही में हुई इस घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ जी हां आपको बताते चलें की एक व्यक्ति की मौत होने पर उसके घर वालो ने उसका दाह संस्कार कर दिया लेकिन जब उस व्यक्ति की लड़की ने अपने पिता के कपडे धोने के लिए बैठी तो वह बहुत ही हैरान हो गई क्योंकि उस व्यक्ति की जेब में एक ऐसी पर्ची मिली थीं जिसे पढ़ते ही वो सन्न रह गई।
हैरानी की बात तो ये थीं की जिस इंसान की मृत्यु हुइ थी उसकी मौत का मामला भी अंधविश्वास से ही जुडा हुआ था। दरअसल आपको बता दें कि पर्ची किसी तांत्रिक द्वारा दी गई थीं जिसपर लिखा हुआ था की जमीन में यदि गडा हुआ सोना चाहिए तो दिगंबर को किसी रिश्तेदार की हत्या करवानी पड़ेगी इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने तांत्रिक की बात को मानते हुए अपने ही चचेरे भाई की बलि दे दी लेकिन अफसोस की उस पर्ची की वजह से सारा पोल खुल गया और फिर उस परची के मिलने पर मामला पुलिस के पास गया जिसके बाद तांत्रिक व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं पुलिस का ये भी कहना है कि कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है वन्ही उनके परिजनों का कहना है कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई भी व्यक्ति धन के लालच में ऐसा घिनौना अपराध भी कर सकता है वहीं इसके लिए कोई अपने ही भाई की जान भी ले सकता है।
इतना ही नहीं मृतक की बेटी ने कहा है कि जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिल जाती है तब तक मेरे पिता जी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।




