उत्तराखण्ड

खबर खास-:संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने विधायक निधि से दिए 50 लाख ।।

रामनगर/हल्द्वानी
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीवान सिह बिष्ट ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तथा कोविड-19 के प्रभाव को देखकर संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मे जनता के हितों के लिए विधायक निधि से 50 लाख की धनराशि वह स्वीकृत कर रहे हैं।
विधायक श्री बिष्ट ने कोविड संक्रमण को देखते हुए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में अतिरिक्त 05 आईसीयू बैड बढाने हेतु 50 लाख रूपये विधायक निधि से दिये। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिह भण्डारी को आईसीयू बैड हेतु तत्काल 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने को कहा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय को 50 लाख की धनराशि जारी (अवमुक्त) कर दी गई है।
विधायक श्री बिष्ट ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय मालधन के लिए विधायक निधि से शीघ्र धनराशि दी जाएगी।

Ad Ad
To Top