उत्तराखण्ड

खबर खास-:वन अपराधों को पंजीकृत करने के लिए विशेषज्ञों ने दिए वन कर्मचारियों को टिप।।

रामनगर
वन्य जीव संरक्षण तथा वन अपराधों पर अंकुश लगाने के बावजूद होने वाले वन अपराधों पर विधिक कार्यवाही के क्रियान्वयन को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर डिवीजन चंद्रशेखर जोशी के दिशा निर्देश पर पवलगढ़ मे आयोजित वन विधि कार्यशाला में आज वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण पर जोर देने के साथ वन अपराधों को रोकने एवं विधिक कार्यवाही की कार्यशाला में विधि विशेषज्ञों ने वन कर्मियों को टिप्स देते हुए विस्तार से समझाया।
इस दौरान कार्यशाला में ललित मोहन तिवाड़ी शासकीय अधिवक्ता रामनगर ने कोर्ट केस की कार्यवाही, वन अपराधों को पंजीकृत करने , वन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही गिरफ़्तारी मैमो, फर्द आदि नियमानुसार तैयार करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एंव वन अधिनियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी देचौरी रेंज किरन शाह ने वन सुरक्षा कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान की । कार्यशाला में कर्मचारियों के मध्य उपरोक्त कार्यवाही के संबंध में प्रतियोगिता में प्रथम कर्मचारियों के समुह को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में रामनगर वन प्रभाग, रामनगर के कोसी रेंज, कोटा रेंज व देचौरी रेंज के कर्मचारी रहे ।

Ad
To Top