उत्तराखण्ड

खबर खास-:(लालकुआं) स्थानीय अभिसूचना इकाई के आरक्षी खुशहाल सिंह बिष्ट के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ।।

हल्द्वानी

लालकुआं स्थानीय अभिसूचना इकाई के आरक्षी के द्वारा यदि समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं की गई होती तो 3 मई को अप्रिय घटना घट सकती थी इस इस घटना में सही समय पर अभिसूचना इकाई के आरक्षी द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया ।
गौरतलब है कि 3 मई को साय करीब सात बजे जामा मस्जिद हाथीखाना 25 एकड़ रोड वन निगम के पास निर्मल पुत्र कालीचरण देवनाथ निवासी बंडिया किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा दो नाबालिग बच्चियों को उक्त स्थान के पास पार्क किये गये एक बंद बाडी के ट्रक में ले जाकर अश्लील हरकत की गई। दोनों बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के 40-50 लोगों द्वारा आरोपी युवक को मारने का प्रयास किया गया। इस दौरान तुरंत मौके पर पहुंचे स्थानीय अभिसूचना उप इकाई के आरक्षी खुशाल बिष्ट, के द्वारा स्थानीय एक अन्य नागरिक की मदद से आरोपी युवक को भीड़ से बचाकर थाना लालकुंआ पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा घटना के बारे में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर सराहनीय कार्य किया जिससे क्षेत्र में अप्रिय घटना होने से बची।

Ad
To Top