उत्तराखण्ड

खबर खास-: (लालकुआं) भाजपा अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने आशा कार्यकर्ताओं को कोविड से निपटने के लिए दिए सुरक्षा सामान ।।

लालकुआं
वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सुरक्षा सामान वितरित कराए।
मंगलवार को वैक्सीनेशन सेंटर मे कार्यरत चिकित्सा विभाग के डॉक्टर, कर्मचारियों, और लालकुआं क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं के लिए जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने एन 95 मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स की व्यवस्था कराई। विगत दिनों प्रदीप बिष्ट वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचे थे जहां आशा कार्यकर्ताओं ने उक्त सामान के लिए कहा था इसको तुरंत संज्ञान में लेकर आज जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती युवा मोर्चा के विभाग संयोजक विक्की पाठक मंडल अध्यक्ष बोबी संभल जिला मंत्री पंकज पांडे कुंदन सुयाल ने डॉ लव पांडे को उक्त सामान सौंपा जिस पर सभी चिकित्सा स्टॉफ आशा कार्यकर्ताओं ने श्री बिष्ट को धन्यवाद जताया।

Ad
To Top