अन्य

खबर खास–: युवक ने किया शारीरिक शोषण, युवक कर रहा था दूसरी जगह शादी,शादी से खफा युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार।।

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में एक महिला को दगा देना एक युवक को भारी पड़ गया युवक द्वारा दूसरी जगह शादी करने से पूर्व पीड़ित युवती ने युवक के घर जाकर जहर खा लिया जिससे युवक की शादी में रंग में भंग पड़ गया आनन-फानन में युवक के परिजन युवती को अस्पताल लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी इस घटना के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

घटनाक्रम के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फांस लिया लेकिन उसने शादी कहीं अन्यत्र करने की तैयारी की थी बताया जा रहा है कि प्रेमी की आज 24 नवम्बर को बारात जानी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी मिली है कि जनपद मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी एक युवती नें 20 नवम्बर को मुजफ्फरनगर एसपी देहात के पास प्रार्थना पत्र देकर मीरापुर थाना क्षेत्र के गाॅव जमालपुर निवासी युवक नीशू पुत्र चन्द्रपाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करनें का आरोप लगाया था।

जिस पर थाना रामराज पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया था तथा युवती का मेडिकल परीक्षण कराते हुए थानें पर बयान भी दर्ज कर लिये थे। जिसमें आज युवती के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज होने थे। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर को जमालपुर निवासी युवक की शादी होनी थी जिससे नाराज युवती युवक के घर जमालपुर जा पहुॅची। यहां पर युवक के शादी करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ समय बाद युवती के परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि युवती नें यहाॅ पर आकर जहर का सेवन कर लिया है।

जमालपुर निवासी युवक के परिजनों नें ही एम्बुलेंस बुलाकर युवती को जानसठ अस्पताल भिजवाया जहाॅ से हालत गंभीर होनें के चलते युवती को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया था। युवती के परिजन युवती को निजी कार से मेरठ लेकर जा रहे थे। मेरठ ले जाते समय युवती नें रास्ते में ही दम तोड दिया जिस पर युवती के परिजनों नें शव को घर वापस लाकर पुलिस को सूचना दिये बगैर ही सोमवार की सुबह सवेरे ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से परिजनों में काफी दुख व्याप्त है

युवती की माॅ नें युवती के प्रेमी पर उसकी पुत्री की जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
युवती की मौत के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad Ad
To Top