तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की अवैध पातन के विरुद्ध कार्यवाही
सितारगंज

वन विभाग के लाख प्रयास के बाद भी वन तस्कर लकड़ी की तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं तथा चोर रास्तों से अब भी लकड़ी की चोरी अभी भी जारी है ताजा घटनाक्रम में वन विभाग ने अब मोटरसाइकिल पर वेश कीमती लकड़ी के साथ जलोनी लकड़ी चोरी करने पर पांच मोटरसाइकिल पकड़ी जिसमें लकड़ी तस्कर उसमें लकड़ी लेकर जा रहे थे जबकि वन विभाग की टीम को देख कर लकड़ी चोर मौके से फरार हो गए वन विभाग ने इन मोटरसाइकिल को सीज कर कर दिया है ।
वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज अनिल जोशी ने बताया कि वनकर्मियों ने ढोराडाम – पिपलिया में वन उपज का अवैध अभिवहन करने पर 05 मोटर बाइक को मौके पर पकड़ लिया। वाहनो को सूर्यनगर वन परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन स्वामी के विरुद्ध उपखनिज लेकर जाने पर वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत वन अपराध दर्ज कर लिया गया है। टीमें मनोज जोशी , वन आरक्षी चंद्रशेखर भट्ट शामिल थे।




