नोएडा
इस सीजन मे कोहरे ने रफ्तार अब धीरे कर दी है सोमवार को यमुना एक्सप्रेस.वे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर एक के बाद एक कुल 40 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। घटना आज की है, यमुना एक्सप्रेस.वे पर कोहरे के चलते 6 गाडिय़ां पीछे से एक दूसरे में जा घुसी। वहीं, ईस्टर्न पेरीफेरल पर करीब 14 गाडिय़ां एक दूसरे से टकरा गई। हादसे में किसी भी वाहन चालक को समझने तक का मौका नहीं मिला इस तरह एक के बाद एक एक के बाद एक एक दूसरे की गाड़ियों में लोग भिडते रहें जिसमें कई लोगों को चोट आई । कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ मामूली रूप से घायल हुए हैं। दोनों सड़क हादसे दनकौर कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं।
कोहरे के दौरान ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे की रफ्तार धीमी हो जाती है यहां तक कई लोगों की जिंदगी इस रफ्तार की भेंट चढ़ जाती है । सर्दियों में तो ये रास्ता और भी जानलेवा हो जाता है। जानकारों का कहना है कि सर्दी के मौसम यानी दिसंबर के अंत और जनवरी में कोहरा होने की वजह से हादसों की संख्या में और भी इजाफा हो रहा है जंगल और खाली स्थान वाला इलाका होने के चलते इलाके में कोहरा अधिक होता है। इसलिए इन दिनों यहां से गुजरने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।




