उत्तराखण्ड

खबर खास–:महिला के साथ बुलाया,और नाबालिक के साथ कर दिया यह कांड, पुलिस ने किया मामला दर्ज ।।

देहरादून
  राज्य में दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला देहरादून का है जहां नाबालिग लडक़ी को गेस्ट हाउस में बुलाकार दुष्कर्म करने का सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग को गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

नाबालिग लडक़ी को गेस्ट हाउस में ले जाने के लिए एक महिला ने भी उसका साथ दिया। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी कहीं गायब हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर उसकी लोकेशन स्थानी एक गेस्ट हाउस में मिली। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ के बाद प्रेम नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह फर्जी प्रेम नाम से नाबालिग से बातचीत करता था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

दीपनगर की रहने वाली महिला शिवानी के माध्यम से वह नाबालिग को गेस्ट हाउस लेकर आया था, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
To Top