अन्य

खबर खास–: पहले दोस्ती, शादी का वादा, फिर दुष्कर्म,अब दे रहा है धमकी,पुलिस ने किया मामला दर्ज

खटीमा
माध्यम भले ही कोई भी हो लेकिन इस माध्यम के चपेट में आने से लोग अपना घर परिवार एवं सुखचैन तक त्याग बैठे हैं ऐसा ही एक मामला
खटीमा कोतवाली क्षेत्र मैं देखने को मिला जहां एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है युवती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी दोस्ती ग्राम पिपलिया पिस्तौर थाना नानकमत्ता निवासी एक युवक से हो गई बाद में उसने शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बना लिया । युवती की तहरीर पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने नानकमत्ता थाना क्षेत्र के पिपलिया विस्तार निवासी आइटीबीपी के जवान पर आईपीसी की धारा 376 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अभी-अभी (हल्द्वानी) गोरा पड़ाव कट पर फिर बड़ा हादसा स्कूटी कार की टक्कर एक गभीर ।।

पूरे मामले के अनुसार शनिवार को खटीमा पुलिस को युवती द्वारा सौंपी तहरीर मे बताया गया कि उसकी दोस्ती पिपलिया पिस्तौर निवासी आइटीबीपी मे कार्यरत जवान से हो गयी थी। जिसके बाद वह उसके घर आने-जाने लगा था। युवती के घर वालों ने जब युवक से शादी की बात की तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद वह युवती को घुमाने ले जाने लगा। तहरीर मे युवती ने बताया कि इसी बीच दि0 1 फरवरी 2021 को वह उसको घुमाने के बहाने एक होटल मे ले गया। होटल ले जाने के बाद वह उसके साथ छेड़कानी करने लगा व जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। युवती उसका विरोध करने लगी। तो युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जिसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारिरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगा। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुयी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने युवक को घर बुलाया। युवक परिजनों को शादी का आश्वासन देकर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।

युवती ने 1 मार्च को युवक से सम्पर्क कर सगाई करने को कहा तो वह और उसके परिजन मुकर गये। युवती द्वारा बार-बार इस बारे में शादी का दवा बनाया तो वह गन्दी-गन्दी गालियां बकने लगा व जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिपलिया पिस्तौर निवासी युवक के विरूद्व आइपीसी की धारा 376,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad
To Top