उत्तराखण्ड

खबर खास-:नैनीताल की इस होनहार बेटी ने विश्व के टॉप यूनिवर्सिटी में पाया प्रवेश, आप भी दे सकते हैं बधाई।

नैनीताल।
आलसेंट कालेज की होनहार 12वीं की छात्रा श्रीया उपाध्याय ने दुनिया के टाप 11 विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की है। जिसमें यूनिवर्सिटी आफ कोलोराडो बोल्डर ने चांसलर की फैलोसिफ प्रदान की है। वह इकोल यूनिवर्सिटी फ्रांस में प्रवेश लेगी। श्रीया ने विश्व में अग्रणीय स्थान रखने वाली यूनिवर्सिटी कैलीफोर्निया की यूनिवर्सिटी आफ संत डिएगो, सांताक्रूज, यूनिवर्सिटी आफ इलेनाइज अरबाना चंप्रैग, यूनिवर्सिटी आफ विस्कांसिन मैडिसिन, यूर्निसिटी आफ कोलोराडो बोल्डर, यूनिवर्सिटी कालेज आफ लंदन, यनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर, किंग्स कालेज लंदन, येनिवर्सिटी आफ एडिनवर्ध, सेंट एंडूज यूनिवर्सिटी, इकोल यूनिवर्सिटी फ्रांस में गणित व भौतिकी के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

सभी विद्यालयों ने उनका चयन किया है। इकोल विश्व विद्यालय में विश्वभर के मात्र 70 विद्यार्थियों को प्रेवश दिया जाता है। जिसमें स्थान पाने में वह सफल रही, जबकि बोल्डर येनिवर्सिटी में वह 17वां स्थान बनाने में कामयाब रही। कैलीफोर्निया के सांताक्रज यूनिवर्सिटी ने टाप स्कालर डीन स्कालर्शिप प्रदान की है। श्रीया के पिता प्रो राजीव उपाध्यास डीएसबी कैंपस में भूगर्भ विज्ञान में प्रोफ़ेसर हैं, माता ईरा उपाध्यास डीएसबी के वन एवं पर्यावरण विभाग में एसिस्टंट प्रोफ़ेसर है। आलसेंट कालेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने इस उपलब्धि को लेकर श्रीया को बधाई देते हुए कहा कि वह विद्यालय की होनहार छात्रा थी। विश्व की टाप के विश्वविद्यालयों में प्रत्येक वर्ष लाखों विद्यार्थी आवेदन करते है।

Ad Ad
To Top