उत्तराखण्ड

खबर खास–:नशे के खिलाफ चलाया जाएगा बड़ा अभियान,नव नियुक्त पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदशिर्नी ने PC में कही बात।।

नवनियुक्त पुलिस कप्तान ने नशे के खिलाफ और सख्ती की बात कही

हल्द्वानी
जिले में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और महिला अपराधों को रोकना पहली प्राथमिकता होगी। नशे के कारोबार पर जहां अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे वहीं महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिता होगी।
यह बात जिले की नव नियुक्त पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदशिर्नी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

बहुउद्देशीय पुलिस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, वह अभियान और तेजी के साथ चलाया जाएगा खास स्मैक तस्करी के बढ़ते कारोबार का खात्मा करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) CM धामी ने बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण ।।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर स्मैक की तस्करी पहाड़ को हो रही है जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। उनका फोकस स्मैक के कारोबार में लगे तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाना मकसद है। वहीं उन्होंने महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की। कहा, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिता होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी पटरी पर लाने का प्रयास किया जाएगा। शहर के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों से रायशुमारी कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगा जिससे शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड में बिछेगा सड़कों का जाल, सीएम धामी की मुहिम सफल ।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के साथ ही फरियादियों को न्याय दिलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा करना पुलिस का दायित्व है। ऐसे में अगर पुलिस ही जनता के साथ दुर्व्यवहार या गलत आचरण करेगी तो जनता में पुलिस के प्रति गलत संदेश जाएगा। इसीलिए मातहतों को भी इस संबंध् में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
नव नियुक्त पुलिस कप्तान ने कहा कि वर्दी को धुमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को ताकीद कर दी गई कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी या अधिकारी किसी भी तरह की घटना में संलिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए ।
हल्द्वानी। शहर में पिछले 4-5 सालों में जिन-जिन वारदातों से पर्दा नहीं उठ पाया है, उनसे पर्दा उठाया जायेगा।

Ad Ad
To Top