उत्तराखण्ड

खबर खास–:ठिकाने लगाने जा रहे थे सेमल की लकड़ी को,वन विभाग की कार्यवाही में ट्रैक्टर हुआ सीज,चालक फरार ।।

डौली रेंज लालकुआं की टीम ने सेमल तस्करी कर रहे वाहन को किया सीज़ .

किच्छा
अवैध रूप से सेमल की लकड़ी की तस्करी कर ले कर जाते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज की टीम ने ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया जबकि इस घटना में शामिल वाहन चालक फरार हो गया।
तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज लालकुआं की टीम को जानकारी मिली की हल्द्वानी -बरेली हाईवे पर एक ट्रैक्टर सेमल की लकड़ी लेकर जाने वाला है जिस पर वन विभाग की टीम ने शांतिपुरी वन वैरियर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली स्वराज पंजीकरण नंबर Uk04 CB7568को आता दिखा जैसे ही वन विभाग की टीम ने वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया तो भी वाहन चालक ट्रैक्टर को रास्ते में ही छोड़ कर के भाग गया वन विभाग की टीम ने उक्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी डौली अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे सेमल लकड़ी की तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जाँच के अनुसार राजस्व क्षेत्र से उक्त सेमल वृक्षों के पातन पश्चात अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा सत्येन्द्र नाथ दुबे, दिनेश पंत , राजेंद्र लटवाल, अर्जुन भाकुनी, मनोहर चंद्र ,साहिद बेग आदि थे।

Ad Ad
To Top