जरा हटके

खबर खास–: टेलिफोनिक बॉयफ्रेंड की ना से बची नाबालिक, रेलवे सुरक्षा बल ने किया यह काम ।।

रांची
एक नाबालिग युवती का कोमल मन भटक गया और वह ट्रेन पर सवार होकर अपने टेलिफोनिक ब्वॉयफ्रेंड से मिलने सैकड़ो किलो मीटर दूर निकल पड़ी लेकिन बॉयफ्रेंड के मिलने से मना करने पर लड़की ने जो कदम उठाया वह कदम सराहनीय रहा नहीं तो लड़की के द्वारा उठाया गया यह गलत कदम पछताने के अलावा कुछ नहीं रहता ।
जानकारी के अनुसार बिहार के मधुबनी से 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से बिना सोचे समझे निकल पड़ी। लेकिन रास्ते में ही मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की से मिलने से इनकार कर दिया। ऐसे में नाबालिग लड़की के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो वो रांची स्टेशन पर उतर गई। लड़की को संदिग्ध परिस्थितियों में बैठा देखकर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने लड़की से बात की तथा उसको सही सलामत रेलवे लाइन रांची को सुपुर्द कर दिया गया।
मेरी सहेली एवं नन्हे फरिश्ते जैसे कार्यक्रमों पर कार्य कर रही रेलवे सुरक्षा बल की पैनी एवं सटीक निगाहें उस नाबालिग युवती तक जा पहुंची और उन्होंने उस को सकुशल कब्जे में लिया । बिहार के मधुबनी स्थित सिमरा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय युवती शुक्रवार देर रात रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर डरी-सहमी बैठी थी। इस दौरान ‘नन्हे फरिश्ते’ और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में देखा तो युवती की बात से रेलवे सुरक्षा बल के कान खड़े हो गए
नाबालिग ने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से भागकर सिकंदराबाद जाने वाले थी। लेकिन उसने मुलाकात से मना कर दिया, इसलिए वह रांची स्टेशन पर उतर आई। इस बीच टीम ने तुरंत नाबालिग लड़की को सही सलामत रेलवे लाइन रांची के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी गई।

Ad Ad
To Top