उत्तराखण्ड

खबर खास-:(गंगोलीहाट) खजान गुड्डू ने बांटा राशन एवं सैनिटाइजर और मास्क,जरूरतमंदों को इस तरह कर रहे हैं सहायता ।।

गंगोलीहाट
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है जन जागरूकता के साथ हम कोरोना संक्रमण पर आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं ।
श्री खजान गुड्डू गंगोलीहाट विधानसभा के मुख्य बाजार गंगोलीहाट भारतीय स्टेट बैंक में वहां आए लोगों को कोरोना से जागरूक कर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर रहे थे, ।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

इसके अलावा उन्होंने दशाईथल, गुप्तरी, पाताल भुवनेश्वर, चोपता, चिटगल, पोखरी, विरगोली आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करते हुए नियमित मास्क पहनने, हाथों को नियमित धोंने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया,इस दौरान उन्होंने अग्रोन गांव में 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन आटा चावल आदि वितरित किया।
रसद आदि वितरण में अग्रोन गांव के प्रधान गोविन्दी देवी, पूर्व प्रधान अमर टम्टा, धर्मेन्द्र मेहरा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सेवादल गोपाल धानिक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पवन टम्टा,पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख हेम कुमार,पूर्व प्रधान रमेश सिंह,राजू रावल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Ad Ad
To Top