उत्तराखण्ड

खबर खास–:खुकरी के साथ एक गिरफ्तार, वाहन सीज।।

टनकपुर

पुलिस ने तीन लाख रुपये की नेपाली खुकरी सिगरेट के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर टनकपुर ककराली गेट के पास से पिकप जीप से तीन लाख रुपये की नेपाली खुकरी सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने तस्करी के लिए प्रयोग किए जा रहे पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को टनकपुर के ककराली गेट पर पिकअप यूके 05 सीए/0081 को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से छह पेटी (150 डंडे) नेपाली सिगरेट खुकरी बरामद हुई।

पुलिस ने सिगरेट तस्करी के आरोप में 54 वर्षीय नवीन सिंह बिष्ट पुत्र सन्तोष सिंह बिष्ट निवासी दुधौरी अमोड़ी, कोतवाली चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया। बरामद माल की अन्तराष्ट्रीय कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को मय बरामद माल व वाहन कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़)सीएम धामी पहुंचे खटीमा. मृतक मलकीत सिंह राणा के परिजनो से की मुलाकात ।

पुलिस को आरोपी व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा यह तम्बाकू उत्पाद भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर नेपाली तस्करो से सस्ते दामों मे खरीदकर प्रतिबन्धित मार्ग/जंगलो के रास्ते से तस्करी कर लाकर टनकपूर, बनबसा आदि क्षेत्रों में उंचे दामों में बेचा जाता है।वही गौरतलब है कि टनकपुर कोतवाल जसवीर चौहान के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस ने पूर्व में भी नेपाली सिगरेट तस्करी,चरस व स्मेक तस्करी के कई मामलों को पकड़ नशे के खिलाफ बड़ी चोट की है।

Ad Ad
To Top