देहरादून
समाज में इस कोरोना काल के दौरान हर कोई एक दूसरे की सहायता को लेकर खड़ा है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन परिस्थितियों का फायदा उठाकर नीचता का काम कर रहे हैं ऐसे ही 3 लोगों को पुलिस ने कोविड- अस्पताल में कोरोना संक्रमण से जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों के मोबाइल फोन को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया इनकी नीचता का आलम यह था कि पीड़ित परिवार गंभीर रूप से पीड़ित मरीज से संपर्क करने का प्रयास करता रहा लेकिन स्विच ऑफ होने के कारण वह मरीज से बात नहीं कर पाया।
इस घटना से पीड़ित सुनील गुप्ता ने चौकी झाझरा पर तहरीर देकर कहा कि उसकी पत्नी रीमा गुप्ता कोविड पॉजिटिव है तथा उपचार सुभारती अस्पताल झाझरा से चल रहा है। आज जब पत्नी को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद पत्नी से संपर्क किया तो उसके द्वारा बताया कि उसका फोन हास्पिटल से चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया।
इस पर थानाध्यक्ष प्रेम नगर के द्वारा त्वरित टीमें गठित की तथा कोविड मरीजों के मोबाइल फोनों को चोरी करने वालों के खिलाफ सुभारती अस्पताल में नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों से कोविड गाईड लाइन में दिए गए आदेश निर्देशों का पालन करते हुए पूछताछ – छानबीन की गई। जिसके आधार पर अफजल, शुभम व रवि को सुभारती अस्पताल चकराता रोड के पास से चोरी मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनों अस्पताल में काम करते हैं। पूछताछ पर बताया कि जब मरीज आराम करता है और मौका देखकर उसके फोन को तुरंत छुपा कर अपने पास रख लेते हैं और फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर देते हैं। अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए गए। तथा अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।




