उत्तराखण्ड

खबर खास-: कोरोना संक्रमण काल में अभिभावकों को खोने वाले छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देगा यह संस्थान ।।

जय अरिहंत ग्रुप ने उठाया शिक्षा का बीड़ा

हल्द्वानी

जय अरिहंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के द्वारा कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए फ्री एजुकेशन की घोषणा करते हुए अनूठी नजीर पेश की है।

जय अरिहंत समूह के उपाध्यक्ष श्री अक्षत जैन ने बताया कि कोरोना की त्रासदी में कई बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है , इस संकट की घड़ी में संस्था ने यह निर्णय लिया है ऐसे सभी छात्र छात्राओं को सत्र 2021-22 में निःशुल्क पढ़ाया जाएगा जिन्होंने अपने माता पिता को महामारी कोरोना के कारण खोया है, तथा जिनके घर में आय का कोई साधन नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

इस घोषणा से ऐसे सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो वर्तमान सत्र में संस्था में प्रवेश लेंगे अथवा पहले से ही संस्था से सम्बंधित किसी भी स्कूल अथवा कॉलेज में पढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।

जय अरिहन्त ग्रुप द्वारा गत वर्ष भी कोरोना से प्रभावित हुए लोगों को राशन वितरण किया गया साथ ही संस्था के अंतर्गत चलने वाले जय अरिहन्त इंटरनेशनल स्कूल के उन अभिभावकों को शुल्क में रियायत दी गई जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी थी तथा परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

Ad Ad
To Top