उत्तराखण्ड

खबर खास (किच्छा) प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के यह बने अध्यक्ष, देखें किसको कितने पड़े मत ।।

किच्छा, 18 जनवरी

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के चुनाव परिणाम की घोषणा बीती देर सांय मतगणना के बाद कर दी गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में राजकुमार बजाज, महामंत्री पद पर विजय अरोरा व कोषाध्यक्ष पद पर नितिन फुटेला ने जीत हासिल की। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी समिति द्धारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देते हुए बधाई व शुभकामनाए दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विदित होगा कि गत दिवस प्रातीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का चुनाव चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में शांतीपूर्वक सम्पन्न हुआ। बीते दिवस प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होकर सांय 4 बजे तक सम्पन्न हुई जिसमें कुल 2512 मतदाताओं में से 2212 मतदाताओं ने अपने मतो का प्रयोग किया। इसके बाद 4 बजे से ही मतगणना शुरू की गई जिसमें सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष पद की मतगणना में नितिन फुटेला ने 977 मत हासिल किय उनके निकटतम प्रतिद्धंदी कुलदीप बग्गा को 956 मत प्राप्त हुए जबकि इंतजार हुसैन को मात्र 246 मत प्राप्त हुए इस दौरान नितिन फुटेला 21 मतो से विजयी घोषित हुए। महामंत्री पद की मतगणना में विजय अरोरा को 877 मत प्राप्त हुए उनके निकटतम प्रतिद्धंदी मनोज गांधी को 660 मत हासिल हुए जबकि तीसरे स्थान पर रियाज मलिक रहे उन्हे 592 मत प्राप्त हुए इसके अलावा चैथे स्थान पर साहिल अरोरा को कुल 52 मतो पर ही संतोष करना पडा। व्यापार मंडल के सबसे महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर राजकुमार बजाज को उनके निकटतम प्रतिद्धंदी गुलशन सिंधी ने कडी टक्कर दी। जिसके परिणाम स्वरूप श्री बजाज को सर्वाधिक 863 मत जबकि गलशन सिंधी को 850 मतो पर संतोष करना पडा इसके अलावा तीसरे स्थान पर इम्तियाज मलिक 283 मत हासिल कर सके और चंथे स्थान पर ओम अग्रवाल को कुल 193 मत ही हासिल हो सके। इसके पश्चात रीकाॅउटिंग में एक मत के फर्क आने से श्री बजाज 12 मतों से विजयी रहे। चनाव परिणाम घोषणा के उपरांत चुनाव संचालक समिति में शामिल सतपाल गाबा, निर्मल हंसपाल, राजेन्द्र अरोरा, गुरनाम सिंह नागी, महादेव, प्रकाश गोयल, लियाकत अली अंसारी, विनोद फुटेला ने विजयी प्रत्याशियों को प्रामण पत्र देकर उन्हे बधाई देते हुए शुभकामनाए दी साथ ही नगर के समस्त व्यापारियों का आभार प्रकट किया इसके अलावा सुपक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीओ व कोतवाल सहित

Ad Ad
To Top