उत्तराखण्ड

खबर खास-:(उत्तराखंड) यहां पहाड़ इस तरह से हुआ जमींदोज, यात्रियों की सांसें अटकी, सड़क खोलने का काम जारी, देखें वीडियो ।।

चंपावत

राज्य में मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी है कि बरसात अभी और जारी रहेगी इन सबके बीच लगातार हो रही बरसात भूस्खलन को बढ़ावा दे रहा है भारी बरसात से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं पर लोग सतर्क होकर पर्वती क्षेत्र में यात्रा कर रहे हैं लेकिन इन सबके बीच ताजा मामला टनकपुर चंपावत हाईवे से आया है जहां पहाड़ का एक हिस्सा मलवे के रूप मे भरभरा कर सड़क पर आ गया गनीमत रही कि वहां से गुजरने वाले वाहन और यात्री ज्यादा सतर्क थे जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई ।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।

आज टनकपुर से चंपावत को जाने वाले रास्ते के बीच अचानक पहाड़ी भरभरा कर गिर गई सड़क के किनारे खड़े लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे है, यह पूरी घटना लोगों के कैमरे में कैद हो गई आप देख सकते हैं किस तरीके से सड़क के ऊपर से पहाड़ ताश के पत्तों की तरह ढह कर नीचे की तरफ आ रहा है गनीमत यह रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ फिलहाल सड़क ब्लॉक हो गई है स्थानीय प्रशासन की मदद से सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है।

Ad Ad
To Top