रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से बड़ी खबर सामने आई है यहां देह व्यापार में गिरफ्तार महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
रुद्रपुर में देह व्यापार में गिरफ्तार भूरारानी निवासी महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया पुलिस अब उन लोगों को तलाश कर रही है जो लोग उस महिला के संपर्क में आए।
पुलिस के मुताबिक कुछ माह पहले पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराए जाने का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने हल्द्वानी के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही नाबालिग पीडि़ता से पूछताछ की थी, जिसमें आरोपित की पत्नी का नाम भी सामने आया था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला दरोगा के नेतृत्व में उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही महिला की कोरोना जांच भी कराई। पुलिस ने बताया कि जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली।
कोतवाल नित्यानंद पंत में बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आए पुलिस कर्मियों के साथ ही अन्य लोगों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है।
