उत्तराखण्ड

खबर खास–: इस फिल्म कलाकार ने थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर व्यापार मंडल के साथ किया सम्मानित ।


थानाध्यक्ष महंत को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित।
अभिनेता हेमंत पांडे रहे मुख्य अतिथि।

साकिर हुसैन
कालाढूंगी।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। शनिवार को एक बैंकट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में फिल्म एक्टर हेमंत पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक मेहरा के नेतृत्व में अभिनेता हेमंत पांडे व व्यापारियों ने एसओ महंत को शॉल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। अभिनेता हेमंत पांडे व पूर्व राज्यमंत्री शांति मेहरा ने कहा कि एसओ दिनेश नाथ महंत जैसे अधिकारियों से सभी अधिकारियों को सीख लेनी चाहिए। अध्यक्ष मयंक मेहरा ने कालाढूंगी में एसओ महंत द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इधर एसओ महंत ने कहा कि एसएसपी सुनील कुमार मीणा व सीओ पंकज गैरोला के मार्गदर्शन में वह अपनी सेवा को अंजाम दे रहे हैं क्षेत्रीय जनता का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री शांति मेहरा, व्यापार मंडल के जनक राज उप्पल, दीपक राणा, डा, सीमा जोशी, नंद राम, विपिन पांडे, मो, मेहताब, मो, रज्जाक, नीरज तिवारी, रवि यादव, यशवंत बिष्ट, गिरीश भट्ट, गोपाल बुधलाकोटी, अखिकेश वर्मा, कुशल सिंह खाती, मुराद अंसारी, सीएस कांडपाल आदि उपस्थित थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

Ad Ad
To Top