गुमशुदा नाबालिक बालिका को किया गया सकुशल बरामद, एक गिरफ्तार
बनबसा
उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में आकर रंगाई पुताई एवं छोटे-मोटे काम करते-करते युवक एक नाबालिग युवती को 6 जनवरी के दिन लेकर के फरार हो गया घटना की सूचना जब परिजनों ने बनबसा कोतवाली में दर्ज हुई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया पुलिस ने पास्को सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर युवक का चालान कर दिया।
बनवसा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बनबसा कोतवाली में तहरीर देकर के बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है जिस को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोजबीन की लेकिन बालिका का पता नहीं चल पाया जिस पर पुलिस टीम ने बालिका के मोबाईल को सर्विलांस के माध्यम से लगातार निगरानी कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले । इस बीच जब युवक को पता चला कि उसके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है तो वह पुलिस से बचने के लिये वह10 जनवरी को गुमशुदा को वापस बनबसा छोड़ने आया जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने 11 जनवरी को जितेन्द्र पुत्र खुशी राम, निवासी खैड़ाकिसनी, पोस्ट कुटरा, थाना सआदतगंज, जिला बदायू, जनपद उत्तर प्रदेश, उम्र – 22 वर्ष को पचपखरिया हाईवे पर गिरफ्तार कर साथ ही बालिका को भी बरामद कर लिया । बालिका ने पूछताछ में उसको बताया कि आरोपी बहला-फूललाकर, शादी का झासा देकर उसे घर से भगाकर फरूखाबाद, उत्तर प्रदेश ले गया था । पुलिस ने धारा 363/366/376(iii) भादवि तथा 3/4 पोस्को अधिनियम मामला दर्ज कर युवक का चालान कर दिया ।।




