उत्तराखण्ड

खबर खास –: आज से पूरे भारत में पब्जी बंद, इसके बंद होने से बच्चों के गार्जन हुए खुश।

पब्जी गेम 30 अक्टूबर से भारत में पूरी तरह काम करना बंद हो गया है इस संबंध में कंपनी ने खुद अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए 30 अक्टूबर से भारत में पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है. भारत सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।

भारत मे पब्जी की सभी सर्विस बंद करने के बाद पोस्ट में लिखा, ‘डियर फैन्स, 2 सितंबर 2020 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए Tencent गेम्स भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के लिए अपनी सभी सर्विस और एक्सेस को 30 अक्टूबर 2020 को बंद कर देगा।

पजबी ने भारतीय यूजर्स को कहा शुक्रिया
कंपनी ने आगे लिखा, ‘यूजर्स के डेटा की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमने हमेशा भारत में लागू डेटा सुरक्षा कानून और नियमों का पालन किया है. हमें यहां से जाने का बेहद अफसोस है. PUBG मोबाइल के लिए समर्थन और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद.’ भारत में पब्जी पूरी तरह से बंद होने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) और सोशल मीडिया में लिखकर युवक ने लगा ली फांसी ।।


पबजी सर्वर के भारत में बंद होने की घोषणा के बाद जिन यूजर्स ने अपने मोबाइल में गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल किया था वे अब इसे प्रयोग नहीं कर पाएंगे. क्योंकि कंपनी द्वारा सर्वर बंद किए जाने के बाद भारत में गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से PUBG मोबाइल ऐप को हटा दिया गया है.

Ad Ad
To Top