हल्दूचौड़।
बमेटाबंगर खीमा पंचायत घर में कोविड-19 का टेस्ट किया गया। इस दौरान 46 लोगो ने रेपिड एंटीजन टेस्ट कराया जिसमे 1 महिला पॉजिटिव आई जबकि बाकी सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 17 आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट 3 दिन बाद आएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बमेटा बंगर के लोगों ने परिवार के साथ कोविड का टेस्ट करवाया।
यहाँ लालकुआं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आई डाक्टरों की टीम ने लोगों के जांच सैंपल लिए। इस दौरान डाक्टर अजय दीक्षित ने बताया की इस घातक बीमारी से अपने-अपने परिवार की सुरक्षा मास्क पहन कर, सोशल डिस्टेंसिंग करके व नियमो का पालन कर के करें। उन्होंने कहा की इस बीमारी को हल्के में ना लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशोंं का पूरी तरह से पालन करें जिससे कोरोना की लड़ाई से आसानी से निपटा जा सकता है ।
उन्होंने बताया की इसकी जांच की रिपोर्ट आने के पश्चात आपको पता चल जाएगा आप नेगेटिव है या पॉजिटिव ।। पोजेटिव होने की दशा में आपको अपने घर पर ही रहकर तुरंत दवाई को लेकर इलाज शुरू करके अपना और अपने परिवार की जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा की आपकी जागरूकता ही आपका परिचय है ।
इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशुतोष बाफिला, उप प्रधान जगदीश खोलिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेलेन्द्र दुमका, बहादुर सिंह करायत, रिम्पी बिष्ट व तहसील से पटवारी मनोज रावत व सुंदर सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।




