हल्द्वानी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित रक्तदान शिविर में अनेक रक्तदान दाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा इस पुण्य को और अधिक लोगों को जागरूक करने का भी उन्होंने कार्य किया। महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में दो अलग अलग स्थान में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिसमें बेस अस्पताल हल्द्वानी व बाल किशन जोशी ब्लड बैंक में 67 बोतल रक्तदान किया । रक्तदान कार्यकम में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करने के लिये नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इन्दिरा ह्रदयेश भी पहुची। नेता प्रतिपक्ष ने महानगर कॉंग्रेस कमेटी को बधाई देते हुए कहा की एसे समय में कार्यकर्ताओ ने जो रक्तदान कर एक आम जनमानस की मदद के लिये हाथ बढायें है इसी तरह कॉंग्रेस के प्रतिएक कार्यकर्ताओ को मदद के लिये तैयार रहना होगा।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ए आई सी सी सदस्य सुमित ह्रदयेश,प्रदेश सचिव हाजी सुहेल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष सजय बिष्ट,महानगर सचिव गिरजा तडागी, प्रेम बिष्ट,मनोज शर्मा,संदीप भेसोडा,हाजी सलाहद्दीन, सरफराज,अबरार,ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन,जगमोहन चिलवाल, नरेश अग्रवाल,अधिवक्ता अभिनव छिम्वाल ह्रदयेश कुमार आदि थे।




