उत्तराखण्ड

खबर खास(उत्तराखंड) राजकीय रेलवे पुलिस की गोष्ठी में रेलवे सुरक्षा बल भी करेगा प्रतिभाग, 17 जुलाई को हरिद्वार में है अपराध समीक्षा ।।

हरिद्वार
राजकीय रेलवे पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों की जून महीने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्टी में इस बार रेलवे सुरक्षा बल भी शिरकत करेंगी इसको लेकर पुलिस अधीक्षक रेलवेज् उत्तराखंड हरिद्वार ने मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को अनुरोध पत्र भेजकर उत्तराखंड राज्य में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षको को इस संगोष्ठी में सम्मिलित किए जाने का अनुरोध किया है ।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य में पूर्वोत्तर रेलवे के काठगोदाम, काशीपुर,लालकुआं की पोस्ट है जहां पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तराखंड में संचालित ट्रेनों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में स्कॉर्ट कर रेल में होने वाले अपराधों को रोकने में वह प्रभावी रूप से आगे रहता है वहीं राजकीय रेलवे पुलिस भी आपसी तालमेल के साथ ट्रेनों में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाती है अब पहली बार इन अपराधों में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस दोनों के आपसी तालमेल एवं समन्वय को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार ने 17 जुलाई को 40 वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार के सम्मेलन कक्ष में होने वाली राजकीय रेलवे पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों की माह जून की मासिक अपराध समीक्षा गोष्टी में जिस में अपराध निरोधक कार्रवाई, इनामी वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध की गई कार्रवाई के अलावा रेलवे सुरक्षा शांति व्यवस्था इसके अलावा यात्रियों को बेहतर सुविधाओं उपलब्ध कराने की समीक्षा की जाएगी जिसने पहली बार रेलवे सुरक्षा बल प्रतिभाग करेगा।।

Ad Ad
To Top