उत्तराखण्ड

खबरखास-: दुग्ध समितियों को सौंपा सेंचुरी पेपर ने पंपिंग मशीन, मास्क, व सेनिटाइजर, विधायक नवीन दुम्का ने जताया आभार।

लालकुआं
सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत क्षेंत्र की विभिन्न दुग्ध समितियों को पंपिंग मशीन, मास्क, व सेनिटाइजर वितरित किया है।
आज यहाँ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि० के प्रांगण से विधायक नवीन दुम्का एंव मिल के महाप्रबन्धक नरेश चन्द्रा,सुभाष शर्मा, दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक एच० एस० कुटौला ने संयुक्त रुप से वितरण कार्य का शुभारम्भ किया। इस दौरान पाँच दुग्ध समितियों बिन्दुखेड़ा,घोड़ानाला महिला डेयरी,खैरानी,राजीव नगर प्रथम, बोरिंग पट्टा,के प्रतिनिधियों को पंपिंग मशीन व मास्क वितरित किये वितरण कार्यक्रम में कोविड नियम व सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रक्खा गया मिल प्रशासन की ओर से कुल 75 समितियों को सामग्री वितरित होनी है साथ ही मशीन, मास्क, के साथ 50 लीटर सेनिटाइजर भी दिया जाऐगा और सेनिटाइजर वितरण का अभियान आगे भी निरतंर जारी रहेगा
इस दौरान विधायक श्री नवीन दुम्का ने कहा देश व प्रदेश में कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सेंचुरी मिल द्वारा सच्चे कोरोना वैरियर की भूमिका निभाई गयी है।
दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक एच० एस० कुटौला ने कहा कि सेंचुरी मिल कोरोना के इस काल में लोगों की मदद करके मानवता की मिसाल कायम कर रही है, इसके लिए मिल प्रबंधक धन्यवाद का पात्र है। मिल के वरिष्ठ प्रबंधक नरेश चंद्रा एवं सुभाष शर्मा ने कहा कि मिल के सीईओ जे० पी० नारायण के दिशा निर्देश में सेंचुरी मिल समाज सेवा के कार्यो में निरंतर तत्पर है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट, पान सिह खत्री,प्रभारी उपार्जन भरत कुमार, मोहन जोशी, क्षेत्र पर्यवेक्षक गीता नेगी, राजेन्द्र प्रसाद,तारा जोशी,किशन पाण्डेय, गोविंद गड़िया,सुरेश दानू,भूपाल सिंह जीना आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top