उत्तराखण्ड

क्लीन हिमालय का जन-जन को दिया संदेश, बदरीनाथ से कन्याकुमारी तक किया साइकिल पर सफर,

चमोली
लगन एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते सोमेश ने माणा गांव, श्री बदरीनाथ धाम से कन्याकुमारी तक की यात्रा निश्चित समय में सफलतापूर्वक पूरी कर ली है । श्री बदरीनाथ से शुरू हुआ यह सफर यहां वापस पहुंचने के साथ संपन्न हुआ ।
सोमेश का माणा से कन्याकुमारी तक का अभियान सफल हुआ है यह सफर काफी लम्बा था। लेकिन बदरीनाथ जी के चरणों से सोमेश को पूर्ण ऊर्जा प्राप्त थी। मुझे आशा है कि सोमेश के इस दृढ़ अभियान से सभी लोगों को ग्रीन हिमालय, क्लीन हिमालय और फिट इंडिया का संदेश मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड)किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,

1 नवंबर 2020 को बामणी गांव का सोमेश पंवार बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी भूवन चन्द्र उनियाल और अपने परिजनों का आशीर्वाद लेकर साइकिल से देश के अंतिम छोर कन्याकुमारी के लिए निकला था। सोमेश पंवार की यह यात्रा 10 राज्यों से होते हुए। बदरीनाथ से 4035 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कन्याकुमारी तक मात्र 46 दिनों में पूरी हुई। जिसेक बाद सोमेश को उत्तराखंड सहित पूरे देश से बधाई मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

फिटनेश एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की सोच के साथ सोमेश पंवार ने अपने गांव बामणी से कन्याकुमारी तक की यह यात्रा साइकिल से पूरी की। इस दौरान उन्होंने अपने हर पड़ाव में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आग्रह किया। लोगों को अपने आसपास स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही स्वस्थ जीवन के लिए साइकिलिंग करने के लिए भी लोगों को संदेश दिया। उन्होंने लोगों को खास तौर पर युवाओं को पर्यावरण के प्रति तमाम लोगों को जागरूक करने का आवाहन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ठंडी सड़क दुर्घटना के बाद एक्शन में पुलिस, एसएसपी ने घायल डॉक्टर का जाना हाल, किया निरीक्षण ।।

Ad Ad
To Top