उत्तराखण्ड

क्रिसमस को लेकर यहां हुई तैयारियां तेज, सजने लगे हैं गिरजाघर ।।

नैनीताल।

सरोवर नगरी में क्रिसमस को लेकर सेंट कैथोलिंक चर्च मैं तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। फादर राजेंद्र लाल ने बताया 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक घर घर जाकर ईसाई धर्म के लोगों कैरोल गान कार्यक्रम किया जा रहा है। कैरोल गीत हमें यही बताता है कि प्रभु ईसा मसीह नन्हे बालक के रूप में जन्मे थे। हम सबको पापों से बचाकर उनके द्वारा हमें मुक्ति प्रदान की गई। आगामी रविवार को मैथली चर्च में डब्ल्यूएसएस, की महिलाएं संडे स्कूल, और एमवाईएफ यूथ विंग, के बच्चों द्वारा प्रभु ईसा मसीह के बताएं संदेशों को उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। ईसा मसीह ने शांति और प्रेम का संदेश दिया है और हम सबको उनके बताएं रास्ते पर चलकर लोगों को संदेश देना है। क्रिसमस को लेकर समाज के लोगों पर खुशी का माहौल है।

Ad
To Top
-->