क्राइम

क्राइम –: महिला को काटा टुकड़ों में, बोरों में भरकर फेंकी लाश। पुलिस जांच में जुटी ।।

मेरठ
उत्तर प्रदेश में बलात्कार एवं हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति भाभी को अपराधियों में नहीं दिखाई दे रहा है अपराधियों का दुस्साहस इन इस कदर हावी है कि हत्या एवं बलात्कार के मामले लगातार जारी है ताजा घटनाक्रम के अनुसार मेरठ के समर गार्डन के पास सुहैल गार्डन में किसी  ने एक महिला की हत्या की उसके अनगिनित टुकडे कर डाले । महिला की पहचान छिपाने के लिये हत्यारोपी सिर भी अपने साथ ले गये। शव के टुकडे चार बोरो मे भर कर फेंक गया। फिलहाल महिला की शिनाक्त नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। तथा सीसीटीवी एवं अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है।

   बताया जाता है कि लिसाड़ीगेट थाने के सुहैल गार्डर और परतापुर थाने के बजोट गांव के बीच में श्मशान के अंदर बोरा पड़ा था, जिसके अंदर से आसपास के लोगों को बदबू आ रही थी। तभी लोगों ने बोरे में अंदर शव होने की आशंका जाहिर की। उसके बाद यूपी.112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को खोला, जिसके अंदर से महिला का टुकड़ों में शव मिला। घटना के बाद परतापुर थाने से एएसपी कृष्ण विश्नोई और लिसाड़ीगेट से इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे।
बोरे से शव को निकालकर देखा गया कि हाथ और पैर एवं शरीर के अन्य भागों के कई कई टुकड़े किए हुए थे। पहचान छिपाने के लिए महिला की गर्दन को काट कर अपने साथ ले गए। जिस तरह से शव बोरे के अंदर से मिला है। उससे साफ है कि महिला की किसी से गहरी रंजिश थी। अपना गुस्सा उतारने के लिए महिला के शव के टुकड़े कर दिए गए। महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं मिले है। शव इस तरह कटा हुआ था कि महिला की उम्र तस्दीक करना भी मुश्किल हो रहा है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर पड़ताल कराई गयी।
थानों में मिसिंग महिला एवं युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही
महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास एरिया के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। ताकि बोरे को वहां पर लोकर डालने वाले की पहचान की जा सकें। साथ ही सभी थानों में महिला एवं लड़कियों की मिसिंग सूचनाएं एकत्र की जा रही है।
महिला की पहचान छिपाने के लिए प्यारे उसकी गर्दन काटकर चेहरा अपने साथ ले गए। साथ ही च के कपड़े भी उतार ले गए है। ऐसे में महिला की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से ही हत्यारोपित तक पुलिस पहुंच सकती है। महिला का डीएनए टेस्ट कराकर उम्र तस्दीक की जाएगी।
एसएसपी  अजय साहनी ने कहा कि महिला के टुकड़ों में मिले शव की पहचान कराने के लिए टीम लगा दी गई। पहचान होने के बाद हत्यारोपितों तक पुलिस पहुंच जाएगी। प्रथम जांच में महिला की रंजिशन हत्या का मामला सामने आ रहा है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

Ad Ad
To Top