उत्तराखण्ड

क्या अब यही बचा है (रामनगर)अपनों के अंतिम संस्कार से भी बच रहे हैं लोग, मिशन हौसला की टीम ने किया अंतिम संस्कार।

कोरोना पॉजिटिव होने पर अपनों ने किया इनकार तो मिशन हौसला के तहत पुलिस ने किया अंतिम संस्कार।।

रामनगर
आज रिश्ते नाते अपने पराए समाज के इस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां पर सिर्फ और सिर्फ तनाव, लाचारी,बेबसी,यहां तक अपनों से बेरुखी के लिए इस वैश्विक महामारी ने अनेक परिवारों को कहीं का ना छोड़ा हालात ऐसे हैं कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित अपनों को लोग छूने से कतराने लगे हैं यहां तक अपने परिवार के लाडले रहे लोगोंं को लावारिस छोड़ने पर भी मजबूर है इसका ताजा उदाहरण होली चौक रामनगर के पास देखने को मिला जहां एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में गिरे होने की सूचना रामनगर पुलिस को प्राप्त हुई उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर होली चौक के पास बेहोशी की हालत में गिरे हुए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित किया गया व पुलिस द्वारा मृतक का कोरोना टेस्ट कराया

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

गया तो मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके पश्चात मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो मृतक का नाम पदम बहादुर पुत्र तुल बहादुर निवासी जस्सा गांजा रामनगर के रूप में हुई पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क संपर्क कर शव का अंतिम संस्कार करने ले जाने हेतु सूचना देते हुए शव को ले जाने हेतु बुलाया गया तो परिजनों ने शव को लेने एवं अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया जिसके बाद पुलिस की हौसला टीम मिशन हौसला के तहत मृतक के शव का अंतिम संस्कार कोविड-19 के नियमों के अनुसार किया रामनगर पुलिस की नेक कार्य पर हर जगह प्रशंसा हो रही है।

Ad Ad
To Top