उत्तराखंड में धनी प्रतिभाओं की कमी नहीं है यहां की महिलाएं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में आगे आकर राज्य का नाम जहां रोशन कर रही हैं वही बड़े प्लेटफार्म पर कार्य कर रोजगार के साधनों को सृजन कर अपने नाम को भी रोशन कर रही हैं यहां रामनगर की बेटी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रश्नों का उत्तर दिया जिसके लिए लोग सिर्फ सपने में ही सोच कर रह जाते हैं सोनी टीवी के मेगा सीरियल कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में रामनगर की बेटी नेहा जोशी ने 12. 5 लाख रुपये का जैकपोट जीता है इसका प्रसारण 23 अगस्त को रात 9:00 बजे किया जाएगा। रामनगर के बेटी के उपलब्धि पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई दी है साथ ही कहा कि रामनगर की बेटी से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के रामनगर के ग्राम धनखोला निवासी डा. नेहा बाठला जोशी वर्तमान में चम्पावत में पशु चिकित्सक तैनात हैं।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बारे में अपनी जानकारी का पिटारा उनके सामने खोला। जिससे वह बेहद प्रभावित हुईं।
बताया कि एपिसोड का प्रसारण 23 अगस्त और 24 अगस्त को रात नौ बजे SONY TV मे होगा।
नेहा का चयन केबीसी के लिए हुआ। 11 व 12 अगस्त को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी। 11 सवालों का नेहा ने सही जवाब दिए गए जहां 12 सवाल पर जवाब नहीं देने के बाद उन्होंने गेम छोड़ दिया और 12.50 लाख रुपए का जैकपॉट जीत लिया।




