अन्य

कोविड-19-खाद्यान्न व्यवस्था में अध्यापकों ने कसी कमर वितरण व्यवस्था संभाली

मीटिंग के बाद अध्यापकों क्षेत्रो में हुए रवाना

काशीपुर (सोनू)

काशीपुर ।

कोरोनावायरस के चलते प्रदेश में चल रहे लॉक डाउन के बीच मुख्यमंत्री राहत सामग्री तथा आपदा राहत सामग्री के गरीब असहाय एवं मजबूर लोगों तक सामग्री के पारदर्शिता पूर्ण वितरण हेतु नगर निगम के द्वारा आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों के साथ एक मीटिंग के माध्यम से प्रशिक्षण देकर उन्हें उनके क्षेत्रों में रवाना किया गया।
नगर निगम सभागार में प्रशिक्षण शिविर में 5 दर्जन से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी तथा नगर आयुक्त प्रकाश चन्द्र और एसएनए आलोक उनियाल मौजूद रहे। दौरान नगर आयुक्त प्रकाश चंद्र ने बताया कि 16 अप्रैल तक शहर भर में आपदा राहत सामग्री तथा मुख्यमंत्री राहत सामग्री के साढ़े 5 हजार पैकेट गरीबों तक वितरित किए जा चुके हैं। अब नगर निगम के द्वारा 70 टीचर्स की टीम बनाकर उनके क्षेत्रों में रवाना किया गया जो जिस क्षेत्र में रहता है। इस दौरान को निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे लोगों की लिस्ट बना कर दें, जिनके पास अब तक किसी भी कारण के तहत राहत सामग्री नहीं पहुंच पायी है। टीचरों के द्वारा ऐसे लोगों का चिन्हीकरण करके यह लिस्ट मिलने के बाद 19 तारीख़ से ऐसे लोगों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी।

Ad Ad
To Top