देहरादून
शुक्रवार 6 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 473 नए मरीज मिलने के साथ उत्तराखंड में आंकड़ा बढ़कर के 64538 हो गया है ।
इस तरह आज नौ लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जबकि आज 404 लोग विभिन्न अस्पतालों से इलाज करा कर अपने घर गए हैं जबकि राज्य में आज भी 3736 मरीज इलाज करा रहे हैं इस तरह आज अल्मोड़ा में 17 बागेश्वर में दो चमोली में 48 चंपावत में तीन तथा सबसे अधिक 163 मरीज देहरादून में आज संक्रमित पाए गए साथ ही 55 हरिद्वार तथा 39 मरीज नैनीताल में संक्रमित मिले इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में 40 पिथौरागढ़ में 14 रुद्रप्रयाग में 16 टिहरी गढ़वाल में 12 तथा उधम सिंह नगर में 57 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं इसके अलावा उत्तरकाशी में साथ लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने के चलते राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 473 आज हुआ है ।





