अन्य

कोरोना राहत–: 6 जनपदों से राहत भरी खबर,तथा पूरे राज्य से सकून,आंकड़ा हुआ 78 जाने अपने जनपद का हाल ।।

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 78 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आज राहत भरी खबर यह रही कि आज किसी भी जनपद से कोई दुखद घटना का समाचार नहीं मिला । उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में राहत, बागेश्वर में राहत, चमोली में राहत, चंपावत में राहत, पिथौरागढ़ में राहत, टिहरी गढ़वाल में राहत, तथा उत्तरकाशी में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया।
इसके अलावा देहरादून में 35 हरिद्वार में 13 नैनीताल में 21 पौड़ी गढ़वाल में दो रुद्रप्रयाग में एक तथा उधम सिंह नगर में 5 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं सबसे राहत भरी खबर यह है कि आज के दिन किसी की जनपद से कोई दुखद खबर नहीं आई है इस तरह आज 78 लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 95986 हो गया है जबकि आज 116 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं इस तरह अब तक पूरे राज्य में 1289 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

Ad Ad
To Top