देहरादून
covid-19 novel coronavirus के आज राज्य में 120 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 94923 हो गया है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 330 लोग डिस्चार्ज हुए हैं वही 2136 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज इस संक्रमण के चलते 6 लोगों की मौत हुई है वही आज अल्मोड़ा में चार बागेश्वर में कोई नहीं चमोली में तीन चंपावत में कोई नहीं तथा आज देहरादून से कुछ राहत भरी खबर है आज यहां 36 लोगों में कोरोना संक्रमण के पीड़ित पाए गए हैं जबकि हरिद्वार में 23 तथा नैनीताल में 38 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है वही पौड़ी गढ़वाल में आज कोई भी संक्रमण का मरीज नहीं मिला जबकि पिथौरागढ़ में एक रुद्रप्रयाग में एक तथा टिहरी गढ़वाल में भी आज कोई इस संक्रमण से संबंधित कोई व्यक्ति नहीं मिला वही उधमसिंह नगर में 10 तथा उत्तरकाशी में चार लोगों के साथ आज राज्य में कुल 120 लोगों में यह संक्रमण पाया गया इस तरह आज तक कुल 94923 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं अब तक मरने वालों की संख्या 1617 हो गई है ।





