देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 2146 ने पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि आज 81 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है आज राहत भरी खबर यह है कि आज 6306 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 39177 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 178 bageshwar में 74 chamoli में 153 चंपावत में 41 देहरादून में 330 हरिद्वार में 219 नैनीताल में 261 पौड़ी गढ़वाल में 181 पिथौरागढ़ में 252 रुद्रप्रयाग में 98 tihari गढ़वाल में 51 उधम सिंह नगर में 205 उत्तरकाशी में 103 इस तरह राज्य में आज 2146 ने संक्रमित मरीज मिले हैं जिससे अब राज्य में इस संक्रमण से आंकड़ा बढ़कर के 323483 हो गया है।


बागेश्वर – मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 471 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 92123
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 5574 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 4608 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । शेष 919 संक्रमित मरीजो में से 59 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 860 घर में आईसोलशन में हैं तथा 47 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 68 केस आए हैं। तथा 91 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये हैं।
पिथौरागढ़
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में सैम्पलिंग जारी है, जिले में वर्तमान तक कुल 137638 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 7995 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए 27 मई 2021 को जिले में कुल 1493 एक्टिव केस हैं। 6387 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। 27 मई को जिले के विभिन्न केन्द्रों से कुल 1410 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पल लिए गए।
पिथौरागढ़ जनपद में 27 मई 2021 तक कुल 125 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 27 मई 2021 को जिले में 1169 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में, 36 कोविड केअर सेंटर(जिला बेस चिकित्सालय) में 32 जिला चिकित्सालय में तथा 256 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है।
27 मई 2021 को जिले से कुल 1410 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए। वर्तमान तक कुल 4927 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है। गुरुवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों में वैक्सीनेशन तथा विभिन्न ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में कोरोना सैम्पलिंग का कार्य जारी रहा।




